बीजेपी से सीखे दावं-पेच उसी पर आज़मा रहा हूंः अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने द हिंदू अख़बार से बातचीत में कहा है कि वो भारतीय जानता पार्टी से सीखे राजनीतिक दावं-पेच उसी पर इस्तेमाल कर रहे हैं.

अखिलेश यादव का ये भी कहना है कि लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री उम्मीदवार के न होने से विपक्ष को नुकसान नहीं होगा.

उन्होंने ये भी कहा कि क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस और भाजपा से अधिक सीटें जीत सकती हैं. उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस की रणनीति सभी जगह अकेले चुनाव लड़ने की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना आधार बनाने के लिए लड़ रही है और वो बीजेपी को हराने के लिए लड़ रहे हैं.

असम के लखीमपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि एनआरसी घुसपैठियों की पहचान करने के लिए ही लाया गया गया है और बीजेपी सभी घुसपैठियों की पहचान करेगी और उन्हें वापस भेजेगी.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमित शाह ने ये भी कहा कि उनकी पार्टी असम को कश्मीर नहीं बनने देगी.

उन्होंने ये भी कहा कि अगर असम के लोग नागरिकता संशोधन विधेयक नहीं लाएंगे तो असम के लोग ही ख़तरे में होंगे.

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा और शिवसेना के बीच आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर गठबंधन की घोषणा जल्द ही हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बीच लोकसभा सीटों और विधानसभा सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है.

अख़बार ने दावा किया है कि दोनों ही नेता फ़ोन पर एक दूसरे से बात कर रहे हैं और गठबंधन की घोषणा सोमवार को ही की जा सकती है.

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में बैंक क़र्ज़दार किसानों के ख़िलाफ़ आपराधिक मुक़दमे दर्ज करा रहे हैं.

क़र्ज़ अदा न कर पाने की वजह से आपराधिक मामलों का सामने करने वाले किसानों का कहना है कि बैंकों ने उनसे ब्लैंक चैकों पर हस्ताक्षर करवाए थे.

एक किसान ने रिपोर्टर से पूछा, "अगर आप हमारी परेशानी के बारे में लिखेंगे तो क्या सरकार बैंकों को हमारे ख़िलाफ़ कार्रवाई करने से रोक देगी."

Comments

Popular posts from this blog

Führende Scientologen gehören zu den aktivsten Immobilienplayern der Stadt

美国纽约州州长科莫:该州至少37258人确诊新冠肺炎

आम्रपाली ने ग्राहकों के 100 करोड़ रु डायवर्ट किए, इसके पीछे बड़ा रैकेट: सुप्रीम कोर्ट