Posts

Showing posts from February, 2019

बीजेपी से सीखे दावं-पेच उसी पर आज़मा रहा हूंः अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने द हिंदू अख़बार से बातचीत में कहा है कि वो भारतीय जानता पार्टी से सीखे राजनीतिक दावं-पेच उसी पर इस्तेमाल कर रहे हैं. अखिलेश यादव का ये भी कहना है कि लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री उम्मीदवार के न होने से विपक्ष को नुकसान नहीं होगा. उन्होंने ये भी कहा कि क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस और भाजपा से अधिक सीटें जीत सकती हैं. उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस की रणनीति सभी जगह अकेले चुनाव लड़ने की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना आधार बनाने के लिए लड़ रही है और वो बीजेपी को हराने के लिए लड़ रहे हैं. असम के लखीमपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि एनआरसी घुसपैठियों की पहचान करने के लिए ही लाया गया गया है और बीजेपी सभी घुसपैठियों की पहचान करेगी और उन्हें वापस भेजेगी. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमित शाह ने ये भी कहा कि उनकी पार्टी असम को कश्मीर नहीं बनने देगी. उन्होंने ये भी कहा कि अगर असम के लोग नागरिकता संशोधन विधेयक नहीं लाएंगे तो असम के लोग ही ख़तरे में होंगे. द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपो...