Posts

Showing posts from January, 2019

राहुल गांधी ने कहा नरेंद्र मोदी के दबाव में हैं मनोहर पर्रिकर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मनोहर पर्रिकर के ख़त का जवाब देते हुए कहा है कि पर्रिकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दबाव में हैं. राहुल गांधी ने कहा कि वो नहीं चाहते थे कि मनोहर पर्रिकर को कोई जवाब दें लेकिन चूंकि उनके नाम पर्रिकर का ख़त सार्वजनिक हो गया है इसलिए उनके लिए ज़रूरी हो गया है कि वो अपनी स्थिति स्पष्ट कर दें. राहुल ने पर्रिकर को ख़त में लिखा है, ''रफ़ाल डील मामले में एक भ्रष्ट प्रधानमंत्री पर हमला करने का मुझे पूरा अधिकार है. लेकिन मैंने हम दोनों की मुलाक़ात के दौरान हुई बातचीत का कोई ज़िक्र नहीं किया है. मैंने वही कहा है जो पहले से ही जनता के सामने है.'' राहुल ने आगे लिखा है, ''मुझे आपकी हालत से पूरी हमदर्दी है. मैं समझता हूं कि मेरी मुलाक़ात के बाद से आप अत्यधिक दबाव में हैं. उसी दबाव ने आपको प्रधानमंत्री और उनके सहयोगियों से अपनी वफ़ादारी साबित करने के लिए मुझ पर हमला करने के लिए मजबूर किया है.'' दरअसल राहुल गांधी और लंबे समय से बीमार गोवा के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता मनोहर पर्रिकर की मंगलवार को हुई मुलाक़ात विवादों में आ गई ह...

शिवराज से मिले सिंधिया, चर्चाओं का बाज़ार गर्म: प्रेस रिव्यू

नवभारत टाइम्स के मुताबिक़ कांग्रेस नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच सोमवार रात को अचानक हुई मुलाक़ात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है. शिवराज के आवास पर दोनों नेताओं ने बंद कमरे के अंदर क़रीब 40 मिनट तक बातचीत की. यही नहीं मुलाक़ात के बाद शिवराज और ज्‍ योतिरादित्‍य एक साथ बाहर आए और पत्रकारों से मिले. दोनों नेताओं के मिलने की ख़बर के बाद शिवराज के आवास के बाहर पत्रकारों का जमावड़ा लग गया. शिवराज और ज्‍योतिरादित्‍य ने इसे शिष्‍टाचार भेंट बताया, साथ ही यह भी कहा कि 'बातचीत अच्‍छी' रही. दोनों के इस बयान के बाद इस बात के स्‍पष्‍ट संकेत मिले कि यह बातचीत मध्‍य प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर थी. ज्योतिरादित्य ने कहा, "हमने कई मुद्दों पर बातचीत की." शिवराज ने कहा, "हमने मुलाक़ात की और चर्चा की , लेकिन कोई शिकायत या बुरी भावना नहीं." बॉर्डर गा‌र्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के जवानों ने इन्हें बांग्लादेश में घुसने से रोक दिया था, जिसके चलते पिछले तीन दिनों से ये सभी बांग्...

सेना में समलैंगिक रिश्ते स्वीकार्य नहींः प्रेस रिव्यू

भारत के सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा है कि सेना में समान सेक्स में रिश्तों को स्वीकार नहीं किया जाएगा. हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित समाचार के अनुसार जनरल बिपिन रावत ने कहा कि 12 लाख की संख्या वाली भारतीय सेना में समान सेक्स के रिश्तों को इजाज़त नहीं दी जाएगी. 15 जनवरी को मनाए जाने वाले सेना दिवस से पूर्व होने वाली प्रेस ब्रीफ़िंग में बिपिन रावत ने कहा कि सेना में एलजीबीटी मुद्दों के लिए कोई जगह नहीं है. ग़ौर करने वाली बात है कि चार महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 377 को अपराध की श्रेणी से हटाने का ऐतिहासिक फ़ैसला सुनाया था. अपने फ़ैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यदि कोई भी दो वयस्क लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल या ट्रांसजेंडर आपसी सहमति से संबंध बनाते हैं तो वह अपराध नहीं माना जाएगा. ख़बर के मुताबिक़ सेना प्रमुख से जब सुप्रीम कोर्ट के इस फ़ैसले पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, ''हम रूढ़िवादी हैं. हम न तो आधुनिक हुए हैं और ना ही हम पश्चिम से प्रभावित हुए हैं. सेना में एलजीबीटी जैसे मुद्दे स्वीकार नहीं किए जाएंगे और ना ही सेना में एडल्ट...

एप्पल को झटका, एक दिन में उड़े 75 अरब डॉलर

एप्पल ने एक दिन पहले ही कहा था कि उसकी कमाई 2018 की आख़िरी तिमाही में अनुमान से कम रह सकती है. पहले कंपनी ने 89 अरब डॉलर के राजस्व का अनुमान लगाया था मगर बुधवार को कंपनी ने कहा कि उसे 84 अरब डॉलर की कमाई हो सकती है. बीते 16 सालों में ये पहली बार था जब एप्पल ने अपने कमाई के अनुमानों में कटौती की. इस चेतावनी के बाद कंपनी के शेयर दस प्रतिशत तक गिर गए. एप्पल द्वारा बीती तिमही में कमाई का अनुमान घटाने की एक वजह चीनी बाज़ार में आईफ़ोन की बिक्री में कमी आना है. एप्पल बीते साल अगस्त में ही दुनिया की पहली हज़ार अरब (एक ट्रिलियन) डॉलर की कंपनी बनी थी. उसने दूसरी बड़ी कंपनियों जैसे अमेज़ॉन, माइक्रोसॉफ्ट और फ़ेसबुक को पछाड़ते हुए हज़ार अरब का आंकड़ा छुआ था. ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि कंपनी ने अपने पिछले तीन महीने के अच्छे प्रदर्शन की रिपोर्ट पेश की थी जिसे उसके शेयरों में उछाल देखने को मिला था. मगर अब एप्पल के शेयरों में आई इस भारी गिरावट को कुछ विश्लेषक मामूली झटका मान रहें हैं तो कुछ इसे कंपनी के लिए बड़ी तबाही कह रहे हैं. मगर अब कंपनी के नए आईफ़ोन की बिक्री में आई गिरावट इसकी मुख्य व...