मणिपुर के 18 साल के गेंदबाज ने एक पारी में 11 रन देकर 10 विकेट लिए

मणिपुर के 18 साल के गेंदबाज रेक्स राजकुमार सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ एक पारी में सभी 10 खिलाड़ियों को आउट किया। बांए हाथ के तेज गेंदबाज राजकुमार ने अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में चार दिवसीय मैच में यह रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 10 विकेट लेने के लिए केवल 11 रन ही खर्च किए। राजकुमार ने पांच खिलाड़ियों को क्लीन बोल्ड, और  दो को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इनके अलावा उन्होंने दो खिलाड़ियों को अपनी ही गेंद पर खुद कैच आउट किया। वहीं, एक को साथी खिलाड़ी के हाथों कैच आउट कराया।

राजकुमार गेंदबाजी के दौरान तीन बार हैट्रिक के करीब पहुंचे, लेकिन हर बार चूक गए। अनंतपुर के रूरल डेवलेपमेंट ट्रस्ट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मंगलवार को उन्होंने 9.5 ओवर की गेंदबाजी की। इस दौरान 6 ओवर मेडन किए। अरुणाचल प्रदेश की टीम दूसरी पारी में महज 36 रन पर ही सिमट गई।

मणिपुर ने अरुणाचल को 10 विकेट से हराया

अरुणाचल प्रदेश ने पहली पारी में 138 रन बनाए थे। वहीं, मणिपुर ने 122 रन ही बनाए थे। दूसरी पारी में 16 रन की लीड के साथ मैदान में उतरी अरुणाचल प्रदेश कुछ खास नहीं कर सकी। मैच जीतने के लिए मिले 53 रन के लक्ष्य को मणिपुर ने बिना विकेट गंवाए 7.5 ओवर में हासिल कर लिया।

एससी/एसटी भाजपा की 29 सीटें कम हुईं : 2013 में भाजपा ने एससी/एसटी के लिए तय 58 सीटों में से 49 सीटें जीती थीं। इस बार कांग्रेस ने 31 जीतीं। एससी/एसटी एक्ट में केंद्र द्वारा लाए गए बिल से सवर्ण वोटर नाराज हैं। इस पर हिंसा हुई थी। इससे भाजपा को ही नुकसान हुआ।

गांवों में कांग्रेस 63 सीटों से आगे : 153 ग्रामीण सीटों में से भाजपा के पास 123 सीटें थीं। इस बार कांग्रेस 63 सीटों से आगे हो गई है। किसान आंदोलन से ग्रामीण नाराज हैं। कांग्रेस के कर्ज माफी का वादा भी काम आया।

Comments

Popular posts from this blog

Führende Scientologen gehören zu den aktivsten Immobilienplayern der Stadt

美国纽约州州长科莫:该州至少37258人确诊新冠肺炎

आम्रपाली ने ग्राहकों के 100 करोड़ रु डायवर्ट किए, इसके पीछे बड़ा रैकेट: सुप्रीम कोर्ट